आनी (कुल्लू)। हरिपुर स्थित राजकीय महाविद्यालय आनी की रोवर एंड रेजर यूनिट ने स्थापना दिवस मनाया। प्राचार्य प्रो. नरेंद्र पॉल बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। प्राचार्य प्रो. नरेंद्र पॉल ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने रोवर एंड रेंजर इकाई को बधाई दी और इसी उत्साह से आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर रोवर एंड रेंजर इकाई के लीडर विनोद कुमार, रेंजर लीडर पंपी घामटा समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।