बाजोवा में तेज रफ्तार पिकअप ने स्कूटी को मारी टक्कर, दंपति और पोती घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग उपमंडल के बाजोवा में तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से स्कूटी सवार दंपती और उनकी पोती हादसे में घायल हो गए। पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार कोटी निवासी बालक राम ने शिकायत दर्ज करवाई है कि सोमवार को सुबह वह अपनी पत्नी और पोती एरिका के साथ स्कूटी पर ठियोग की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बाजोवा के पास तेज रफ्तार से आ रही एक पिकअप ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। शिकायतकर्ता ने हादसे के लिए पिकअप चालक रिंकू की तेज रफ्तार और लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस थाना ठियोग में इस संबंध में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 281 और 125(ए) के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।