फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पिकअप से टकराई स्कूटी, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हाटकोटी मार्ग पर रविवार देर शाम हुआ हादसा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। रोहड़ू के हाटकोटी मार्ग पर रविवार देर शाम एक स्कूटी पिकअप से टकरा गई। हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। लेखराज निवासी गांव मालवाड़ी रोहड़ू ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि रविवार की शाम को अपनी पिकअप चलाकर पतसारी की ओर जा रहा था। इसी दौरान हाटकोटी की ओर से आ रही स्कूटी महेंदली के पास नालू में पिकअप के पिछले टायर से टकरा गई। टक्कर के बाद स्कूटी अनियंत्रित होकर करीब 10 से 15 मीटर तक घिसटती चली गई। हादसे में स्कूटी सवार रोहड़ू तहसील के अंधरेवठी गांव निवासी 28 वर्षीय विनोद कुमार उर्फ सन्नी पुत्र कुंभ दास की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा धारा गांव निवासी 30 वर्षीय किशोर कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया है। घायल को उपचार के लिए को उपचार के लिए सिविल अस्पताल रोहड़ू पहुंचाया गया। शव को सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में हादसा स्कूटी चालक की तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुआ पाया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि मामले में कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें