शिमला से आए वैज्ञानिकों नोगवैली में वन प्रजातियों के बान और भोज पत्र का सर्वषण करने में जुटे्
वन विभाग रामपुर और एचएफआरआई शिमला के वैज्ञानिक कर रहे सर्वे
संवाद न्यूज एजेेंसी
रामपुर बुशहर। वन विभाग एवं एचएफआरआई शिमला के वैज्ञानिक प्रदेशभर में वन प्रजातियों जैसे ओक, बान, भोजपत्र समेत अन्य के बीज उत्पादन क्षेत्रों का सर्वे कर रहे हैं। इसी तहत एचएफआरआई शिमला के वैज्ञानिकों की एक टीम रामपुर वन मंडल के नोग वैली के जंगलों का सर्वे कर रही है। वैज्ञानिकों ने बान के पत्तों और बीज के लिए नमूने लिए। इन नमूनों को परीक्षण के लिए भेजा जाएगा। वन विभाग को बेहतर रिजल्ट मिलेगा तो एक बफर जॉन बनाया जाएगा और फिर अन्य प्रजातियों को हटाकर यहां केवल बान, भोजपत्र प्रजातियों को संरक्षित किया जाएगा। यह ओक बान एक साल के लिए एचएफआरआई की देखरेख में रहेगा और एक साल के बाद इसे वन विभाग को सौंप दिया जाएगा। डीएफओ रामपुर गुरहर्ष ने बताया कि नोग वैली में इन दिनो वन विभाग और शिमला से आए एचएफआरआई के वैज्ञानिकों ने खास प्रजातियों के बान और भोजपत्रों का सर्व करना शुरू किया है।