फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: खेलों में खरगा स्कूल बना ओवरऑल चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
वॉलीबाल और खो-खो में स्कूल को प्रथम स्थान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। अंडर-19 छात्र वर्ग की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बगीपुल में 19 से 21 जून तक हुई। प्रतियोगिता में 22 स्कूलों के लगभग 361 छात्रों ने भाग लिय। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खरगा ओवरऑल चैंपियन बना। वॉलीबाल और खो-खो में खरगा ने प्रथम स्थान हासिल किया इसके अलावा कबड्डी और बैडमिंटन में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। खो-खो में पिछले लगभग 20 वर्षों से खरगा स्कूल का दबदबा बरकरार है। प्रतियोगिता का शुभारंभ हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर ने किया। इस अवसर पर खंड खेल प्रभारी और राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित डीपीई दयानंद ठाकुर भी उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य नरेंद्र रावत ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। 0
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें