फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: राेहड़ू में 29 अप्रैल को होंगे स्कूल प्रवक्ता संघ के चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला शिमला के 283 सीनियर सेकेंडरी स्कूलों की यूनिट से चुनकर आए 1100 डेलिगेट्स डालेंगे वोट
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ जिला शिमला के त्रिवार्षिक चुनाव 29 अप्रैल को होंगे। राज्य कार्यकारिणी की अधिसूचना के तहत चुनाव राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रोहड़ू में आयोजित होंगे। चुनाव में जिला शिमला के 283 सीनियर सेकेंडरी स्कूलों की यूनिट से चुनकर लगभग 1100 डेलिगेट्स आएंगे। यह डेलिगेट्स जिला अध्यक्ष और महासचिव के लिए वोट डालेंगे। प्रवक्ता संघ के राज्य अध्यक्ष लोकेंद्र नेगी, जिला अध्यक्ष अजय नेगी, महासचिव आकाश दीप शर्मा, उपाध्यक्ष जेपी पराशर, वित्त सचिव देवेंद्र लक्टू ने जिला शिमला के सभी प्रवक्ताओं से आह्वान किया है कि वे 29 अप्रैल को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रोहडू में पहुंचे। चुनाव के दिन जिला शिमला के सभी वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं के यूनिट पंजीकरण की प्रक्रिया सुबह नौ बजे से शुरू होगी। चुनाव पर्यवेक्षक राजेंद्र बेक्टा, उत्तम रामचैट और पीठासीन अधिकारी सुरेंद्र पूंडीर की देखरेख में होगे। इस चुनाव में मुख्य तौर पर हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ के राज्य अध्यक्ष लोकेंद्र नेगी, प्रधानाचार्य संघ के राज्य अध्यक्ष हरि शर्मा, ऑल इंडिया टीचर्स फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अश्वनी कुमार, राज्य के सलाहकार विकेश जनारथा, राजेंद्र मेहता, प्रेम पाल दूल्टा, कमल भिख्टा, बलवंत झौटा, विवेक मेहता विशेष रूप से उपस्थित रहेगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें