फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: स्वतंत्रता दिवस पर स्कूली बच्चे और महिलाएं सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधेंगे समां

विज्ञापन
रामपुर उपमंडल की डंसा पंचायत के परशुराम मंदिर समिति के सभागार में आयोजित बैठक में उपस्थित पदाधि
विज्ञापन
. डंसा में 16 अगस्त को मंदिर परिसर में ढोल-नगाड़ों की थाप पर चलेगा नाटियों का दौर
विज्ञापन

. बैठक में तैयार की रूपरेखा, चार आराध्य देवताओं को भेजा निमंत्रण
संवाद न्यूज एजेंसी
डंसा (रामपुर बुशहर)।
परशुराम की चार ठहरियों में शुमार डमयापुरी डंसा के मंदिर परिसर में स्वतंत्रता दिवस पर समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस उपलक्ष्य पर दो दिवसीय मेले का भी आयोजन किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस पर स्कूली बच्चे और महिलाएं सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समां बांधेंगे। रविवार को मंदिर समिति के साथ नोग युवक मंडल और पंचायत प्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक हुई। परशुराम मंदिर समिति के प्रधान खेल चंद नेगी और महासचिव जीएल डमालू ने बताया कि ने बताया कि बैठक में देवता साहिब जाख रचोली, ठहरी के तीन देवता जाहरूनाग शनेरी, योगेश्वर देवता साहिब शिंगला और दोगणू देवता साहिब लालसा को मंदिर समिति ने निमंत्रण भेजने का फैसला लिया है। 15 अगस्त को पंचायत प्रधान की ओर से सबसे पहले ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके बाद स्कूली छात्र-छात्राओं की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए जाएंगे। पूर्वाह्न 11:00 बजे धार्मिक परंपराओं का निर्वहन करते हुए देवताओं का भव्य स्वागत किया जाएगा। पंचायत क्षेत्र के सभी महिला मंडलों को भी सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आमंत्रित करने का फैसला लिया गया। इस दौरान महिला और पुरुषों की रस्साकशी कार्यक्रम मुख्य आकर्षण रहेंगे। 16 अगस्त को सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। दिन भर वाद्ययंत्रों की धुनों पर नाटियों का दौर चलेगा। मेला समापन के बाद देवताओं को विधि-विधान के अनुसार मंदिर समिति की ओर से विदाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें