फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ननखड़ी में 15 को होगी स्कूली बसों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। रामपुर उपमंडल की ननखड़ी तहसील में स्कूल मॉनिटरिंग कमेटी 15 दिसंबर को क्षेत्र में स्कूली बसों की जांच करेगी। उपमंडल स्तरीय स्कूल मॉनिटरिंग कमेटी इन दिनों रामपुर और आसपास के क्षेत्रों में संचालित स्कूल की बसों का औचक निरीक्षण कर रही है। कमेटी के सचिव जसपाल सिंह नेगी ने बताया कि इस विशेष अभियान के तहत स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बसों का निरीक्षण किया जा रहा है। अभियान के तहत बसों में सुरक्षा उपकरण, व्यवस्थाओं और दस्तावेजों की जांच की जाएगी। जांच के दौरान बसों का सुरक्षा मानकों के अनुरूप संचालन और खामियों को दूर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 15 दिसंबर को ननखड़ी में निरीक्षण अभियान चलाकर स्कूली बसों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें