फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: मतियाना स्कूल में धूमधाम से मनाया वार्षिक समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय मतियाना में बुधवार को वार्षिक पुरस्कार समारोह मनाया गया। प्रदेश वन निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। प्रधानाचार्य देवेंद्र शर्मा ने टोपी और शॉल भेंटकर मुख्यातिथि का स्वागत किया। स्कूली बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियां पेशकर खूब समां बांधा। शिक्षा, खेल और अन्य गतिविधियों में भाग लेने वाले 100 से अधिक बच्चों को नवाजा गया। बच्चों ने चोल्टू नृत्य पेश किया, जिसमें मुख्यातिथि और अन्य लोग भी थिरके। इस मौके पर नगर परिषद के अध्यक्ष विवेक थापर, जदून पंचायत प्रधान देवेंद्र राजटा, लालचंद चंदेल, जियालाल चंदेल, भूपेंद्र शर्मा, विक्रांत गंगरोक्ता सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें