ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। रामपुर विस क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ सराहन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने बाल दिवस मनाया। मुख्यमंत्री ने छात्रों को बाल दिवस की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने बच्चों से बात की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के अध्यापकों और छात्रों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का स्वागत किया। बाल दिवस के अवसर पर प्रदेश के शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, विद्यालय के अध्यक्ष बल बहादुर बिष्ट और प्रधानाचार्या कुंजूम बिष्ट सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।