फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आनी कॉलेज में छात्र-छात्राओं को बताई छात्रवृत्ति योजनाएं

विज्ञापन
आनी कॉलेज में आयोजित अभिमुखीकरण कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थी। स्रोत : कॉलेज प्रबंधन।
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय आनी में विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति योजनाओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से अभिमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन संस्थान के नोडल अधिकारी विनोद कुमार ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी प्रदान की। छात्रवृत्ति पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन-पत्र भरने की संपूर्ण प्रक्रिया से अवगत कराया। उन्होंने विद्यार्थियों को आवेदनपत्र सावधानीपूर्वक भरने और आवश्यक दस्तावेज सही प्रकार से अपलोड करने के लिए भी प्रेरित किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दायक राम ठाकुर ने विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ उठाने के लिए बधाई देते हुए समय रहते आवेदन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें