फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: लूहरी परियोजना प्रभावित पंचायतों के मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
12वीं में 60 फीसदी या अधिक अंक वाले विद्यार्थियों को मिलेगी 2 हजार रुपये प्रतिमाह की सहायता
विज्ञापन

31 अक्तूबर तक करें आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)।
सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड (एसजेवीएन) की लूहरी जल विद्युत परियोजना ने परियोजना प्रभावित पंचायतों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति योजना शुरू की है। इसके तहत उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले पात्र विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। परियोजना प्रभावित परिवारों और प्रभावित क्षेत्र के विद्यार्थियों को इस योजना का लाभ मिलेगा। एसजेवीएन की सिल्वर जुबली मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम के तहत 12वीं कक्षा में 60 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले पात्र विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए 2 हजार रुपये प्रतिमाह छात्रवृत्ति दी जाएगी। योजना के तहत कुल 10 सीटें निर्धारित की गई हैं। इनमें पांच सीटें गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) परिवारों के विद्यार्थियों के लिए आरक्षित हैं। योजना का लाभ लूहरी परियोजना से प्रभावित देहरा, नित्थर, देहरा गड़ेज और दत्तनगर पंचायतों के पात्र विद्यार्थी उठा सकते हैं। छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर निर्धारित की गई है। नित्थर पंचायत के प्रधान प्रवीण कुमार ने कहा कि लूहरी परियोजना की ओर से प्रभावित पंचायतों के बच्चों के लिए छात्रवृत्ति योजना शुरू करना सराहनीय कदम है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर और मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा जारी रखने में मदद मिलेगी। वहीं, देहरा पंचायत की प्रधान अनिता ठाकुर ने भी योजना का स्वागत करते हुए कहा कि परियोजना प्रभावित क्षेत्र के विद्यार्थियों को इसका लाभ उठाना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें