श्रम कल्याण कार्यालय किन्नौर एवं स्पीति की ओर से एडीसी सम्मेलन कक्ष काजा में मौजूद 13 पंचायतों
काजा (लाहौल-स्पीति)। श्रम कल्याण कार्यालय किन्नौर एवं स्पीति ने एडीसी सम्मेलन कक्ष काजा में श्रम जागरुकता शिविर लगाया। शिविर में काजा मंडल की सभी 13 पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान, पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सेवक और तकनीकी सहायक समेत 39 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। शिविर में कामगारों को भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की 14 कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। यह योजनाएं मनरेगा एवं निर्माण क्षेत्र में कार्यरत कामगारों को 8,400 रुपये से करीब चार लाख रुपये तक सहायता प्रदान करती है।
श्रम कल्याण कार्यालय किन्नौर एवं स्पीति की ओर से एडीसी सम्मेलन कक्ष काजा में मौजूद 13 पंचायतों