फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रोहड़ू के शिव शक्ति धाम में सावन मेला, 3 अगस्त को शिव कथा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू।
विज्ञापन

शिव शक्ति धाम में सावन मेले का आयोजन 16 जुलाई से 17 अगस्त तक किया जा रहा है। इस दौरान धार्मिक कार्यक्रम होंगे। 3 अगस्त को दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक शिव कथा का आयोजन किया जाएगा। संस्थापक अध्यक्ष पंडित जोगिंद्र पाल ज्योति ने बताया कि श्रावण मास के अंतिम सोमवार 10 अगस्त को सत्संग और शिव कथा होगी। इसी दिन एक सम्मान समारोह भी आयोजित किया जाएगा। इसमें समाज के गणमान्य व्यक्तियों और धार्मिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा। 11 अगस्त को शिवरात्रि पर कांवड़ दल गंगाजल लेकर शिव शक्ति धाम पहुंचेगा। यहां भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा। इसी दिन से हरिहर महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ शुरू होगा। यह कथा 17 अगस्त तक चलेगी। उत्तराखंड के प्रसिद्ध कथावाचक व्यास डॉ. मोहन मिश्रा इसका वाचन करेंगे। सावन मेले का समापन 17 अगस्त को होगा। इस दिन यज्ञ की पूर्णाहुति की जाएगी। साथ ही एक विशाल भंडारे का भी आयोजन होगा। यह आयोजन क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति का केंद्र रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें