फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सत्यजीत नेगी चुने प्रदेश कांग्रेस महासचिव

विज्ञापन
किन्नौर के सत्यजीत नेगी को सौंपी प्रदेश कांग्रेस महासचिव की जिम्मेदारी। 
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिले के सत्यजीत नेगी को प्रदेश कांग्रेस में महासचिव पद की कमान सौंपी गई है। सत्यजीत नेगी ने शीर्ष नेता राहुल गांधी, कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार और पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो भी दायित्व सौंपा है, उसे पूरी निष्ठा और लगन के साथ निभाया जाएगा। सत्यजीत नेगी ने पार्टी के महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए ठियोग विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी बनकर तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर की जीत को सुनिश्चित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। सत्यजीत नेगी 1985 से लेकर आज तक कांग्रेस पार्टी के लिए कार्य करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें