जिला स्तरीय संस्कृति एवं गणित विज्ञान मेले में सरस्वती विद्या मंदिर कुमारसैन के छात्रों द्व
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। जिला स्तरीय संस्कृति एवं गणित विज्ञान मेले में सरस्वती विद्या मंदिर कुमारसैन का प्रदर्शन शानदार रहा है। स्कूल पहुंचने पर प्रतिभागियों का जोरदार स्वागत किया गया।हिमाचल शिक्षा समिति के सौजन्य से जिला स्तरीय संस्कृति एवं गणित विज्ञान मेले का अयोजन रोहडू संकुल में किया गया। प्रतियोगिता में विज्ञान, गणित, वैदिक गणित, संस्कृत, संस्कृति बोध परियोजना और कंप्यूटर की अनेक प्रकार की प्रतियोगिताएं करवाई गईं। विद्यालय के करीब 37 प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में विद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य यशवंत भारद्वाज ने विजेता प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं और सभी आचार्यों का आभार जताया। सभी विजेता प्रतिभागी 7 से 9 अक्तूबर तक प्रांत स्तरीय महोत्सव में चिंतपूर्णी और बाशिंग कुल्लू में भाग लेंगे। उन्होंंने प्रतिभागियों के उज्जवल भविष्य की कामना की और आगामी स्पर्धा के लिए शुभकामनाएं दी।