सराज क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज, एसडीएम आनी नरेश वर्मा ने किया शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। सराज क्रिकेट टूर्नामेंट 2023 का रविवार को शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के शुभारंभ में एसडीएम नरेश वर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रतियोगिता का आयोजन स्पोर्ट्स एवं कल्चरल क्लब आनी करवा रहा करवाया जा रहा है। मुख्यातिथि ने कहा कि कुछ सालों में ही सराज क्रिकेट प्रतियोगिता ने नई बुलंदियों को छूआ है। प्रतियोगिता का पहला मैच डायनामाइट सराज और रॉयल चैलेंजर के बीच खेला गया। इसमें टॉस जीतकर रॉयल चैलेंजर ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए डायनामाइट सराज की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 5 विकेट पर 139 रन बनाए। इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर की टीम 100 रनों पर सिमट गई। डायनामाइट सराज ने इस मैच को 40 रन से जीता। मैन ऑफ दी मैच का खिताब अरुण कुमार को दिया गया। इस मौके पर स्पोर्स्स एवं कल्चरल क्लब आनी के अध्यक्ष दिनेश कुमार, मुख्य संयोजक विपिन ठाकुर, केहर सिंह स्टीफलर, कांशी राम और प्रवीण कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।