फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सरैन स्कूल को मिला नया भवन

विज्ञापन
चौपाल के सरैन स्कूल में ​शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर को देवता के मंदिर की चित्र भेंट करते। संवाद
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री ने किया उद्घाटन, 6.7 करोड़ रुपये की लागत से बना है भवन
विज्ञापन

प्रदेश सरकार हर क्षेत्र में गुणात्मक शिक्षा उपलब्ध करने के लिए प्रतिबद्ध : रोहित ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू )। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरैन को नए भवन की सौगात मिली है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने 6.7 करोड़ रुपये से निर्मित स्कूल भवन का उद्घाटन किया। इससे पहले उन्होंने क्षेत्र के आराध्य देवता बिजट के मंदिर में जाकर शीश नवाया और क्षेत्र की समृद्धि की प्रार्थना की। सरैन में आयोजित एक समारोह मंत्री रोहित ठाकुर ने जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश के हर क्षेत्र में गुणवत्ता युक्त शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। स्कूल भवन के निर्माण से क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शिक्षा प्राप्त करने में सुविधा होगी। चौपाल क्षेत्र से उनका एक भावनात्मक संबंध हैं, क्योंकि चौपाल रियासतकालीन समय से जुब्बल का भाग रहा है। उन्होंने चौपाल विधानसभा क्षेत्र को शिक्षा के सुदृढ़ीकरण के लिए 15 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। इसमें से इस वित्तीय वर्ष में चार करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी जाएगी। मंत्री ने बताया कि वर्तमान कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति हुई है। प्रदेश सरकार की ओर से इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत पात्र महिलाओं को चरणबद्ध तरीके से सम्मान राशि के रूप में हर महीने 1,500 रुपये प्रदान किया जा रहे हैं। वर्तमान में प्रदेश की 35,687 महिलाओं को यह लाभ दिया गया है। रोजगार सृजन के क्षेत्र में प्रदेश सरकार ने निरंतर नई पहल की और अब तक सरकार 23,200 युवाओं को सरकारी नौकरी दे चुकी है। वर्ष 2023 की बरसात के दौरान प्रदेश में 12, 000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। प्रदेश सरकार ने आपदा प्रभावितों को अपने संसाधनों से 4,500 करोड़ रुपये का पैकेज जारी किया और आपदा प्रभावितों को दिए जाने वाले मुआवजा में ऐतिहासिक वृद्धि की। प्राकृतिक आपदा से इस वर्ष भी हिमाचल को लगभग 12,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत 6,000 बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के रूप में अपनाया गया है। इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना के तहत प्रदेश में 19,479 विधवा, निराश्रित और दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों को प्रतिमाह 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। सरकार ने 100 सरकारी स्कूलों में सीबीएसई पाठ्यक्रम शुरू करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इस अवसर पर पूर्व कांग्रेस संगठन महासचिव रजनीश किमटा, स्थानीय स्कूल के प्रधानाचार्य प्रताप नेगी, स्थानीय पंचायत के प्रधान नरेंद्र झरटा, एसडीएम हेम चंद वर्मा, तहसीलदार रोहित जालटा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

चौपाल के सरैन स्कूल में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर को देवता के मंदिर की चित्र भेंट करते। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें