. पदम स्कूल रामपुर शुरू हुई छात्रा वर्ग की अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता
विज्ञापन
. जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 20 ब्लॉकों की 631 खिलाड़ी विभिन्न खेलों में दिखाएंगे दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
पदम वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर में रविवार से छात्रा वर्ग की अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हो गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रतन चंद गुप्ता ने किया। जिले के विभिन्न ब्लॉकों से पहुंची छात्रा खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी। मार्च पास्ट में सराहन ब्लॉक ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं शिक्षा खंड रोहड़ू दूसरे स्थान पर रहा। इस दौरान खिलाड़ियों ने अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिया। इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शिमला जिले के 20 शिक्षा खंडों से करीब 631 छात्रा खिलाड़ी भाग ले रही हैं। ये छात्राएं तीन दिन तक विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रतन चंद गुप्ता ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्राओं को खेल को खेल की भावना से खेलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ जीवन में खेलों का भी अहम महत्व है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को बेहतर खेल के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता का आयोजन 155 अधिकारियों और कर्मचारियों की देखरेख में किया जा रहा है। तीन दिनों तक चलने वाली इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में छात्राओं को अपनी खेल प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में छात्राओं के कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, बैडमिंटन सहित अन्य खेलों का आयोजन किया जाएगा।
पदम स्कूल रामपुर में छात्रा वर्ग की अंडर-14 जिलास्तरीय प्रतियोगिता के शुभारंभ पर सांस्कृतिक प्र
पदम स्कूल रामपुर में छात्रा वर्ग की अंडर-14 जिलास्तरीय प्रतियोगिता के शुभारंभ पर सांस्कृतिक प्र