फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बास्केटबाल-हैंडबाल में छाये सराहन के खिलाड़ी, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन

विज्ञापन
अंडर 14 जिला स्तरीय बास्केट बॉल और हैंडबाल प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद सराहन प
विज्ञापन
जुन्गा में जिला स्तरीय स्पर्धा में सराहन पब्लिक स्कूल का रहा बेहतरीन प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। शिमला के जुन्गा में हुई अंडर-14 जिला स्तरीय बास्केटबाल और हैंडबाल प्रतियोगिता में सराहन पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अपना दबदबा कायम रखा। छात्राओं ने हैंडबाल और बास्केटबाल में शानदार प्रदर्शन कर प्रथम स्थान हासिल कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपनी जगह सुनिश्चित की है। इसमें सारिका, अनन्या, आल्या, दीया, आस्था, अंशिका और सौम्या का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। वहीं, छात्रों ने लगातार पांचवीं बार बास्केटबाल का खिताब जीतकर इतिहास कायम किया है। इसमें विद्यालय के छात्र आदित्य, तनिष्क, अर्णव, अभिनव, जिंगमेथ, मोहित, साहिल और दीक्षित का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। शारीरिक शिक्षक योगराज भंडारी ने कहा कि सभी छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। प्रधानाचार्य कुंजम बिष्ट ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ विद्यालय का खेल के क्षेत्र में भी प्रतिवर्ष शानदार प्रदर्शन रहता है, जोकि इस बार भी कायम है। उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई दी और राज्य स्तर में भी बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद जताई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें