फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बास्केटबॉल और हैंडबॉल में सराहन पब्लिक स्कूल बना विजेता

विज्ञापन
जिला स्तरीय खेलों में विजेता का​ ​खिताब हासिल करने के बाद ट्रॉफी के साथ सराहन पब्लिक स्कूल के ​
विज्ञापन
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। सराहन पब्लिक स्कूल ने अंडर-14 छात्र वर्ग की बास्केटबॉल और हैंडबॉल प्रतियोगिताओं में विजेता का खिताब हासिल किया है। सराहन पब्लिक स्कूल की टीम इससे पहले जिला स्तरीय अंडर-19 छात्रा वर्ग हैंडबॉल प्रतियोगिता में विजेता रह चुकी है। अंडर-14 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के दौरान अनुशासन, टीमवर्क और खेल भावना के साथ प्रदर्शन किया। दत्तनगर स्कूल में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के बास्केटबॉल और हैंडबॉल में टीम ने निर्णायक मुकाबलों में प्रभावी खेल का प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब हासिल किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य कनिका बिष्ट ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि शारीरिक शिक्षक एवं कोच योगराज भंडारी के प्रशिक्षण और मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के दौरान बेहतर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें