फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बुकमार्क में सारा ने प्रथम, प्रश्नोत्तरी में भारती और कृतिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया

विज्ञापन
आरकेएमवी शिमला में आयोजित प्रतियोगिताओं में ठियोग कॉलेज की छात्राओं ने कमाया नाम। संवाद
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। राजकीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस पर शिमला के आरकेएमवी कॉलेज में आयोजित अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता में ठियोग कॉलेज की छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया है। प्रतियोगिता में भाषण, प्रश्नोत्तरी और बुकमार्क निर्माण सहित विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। राजकीय महाविद्यालय ठियोग के विद्यार्थियों ने भी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बीए अंतिम वर्ष की छात्राओं भारती और कृतिका ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में तृतीय स्थान हासिल किया। बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा सारा ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए बुकमार्क निर्माण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें