एसवीएम कुमारसैन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि का स्वागत करतीं महिलाएं।स्रोत: स्कूल प्रबं
महिलाएं को सशक्त बनाया जाए तो संपूर्ण समाज प्रगति करेगा: सीमा
. एसवीएम कुमारसैन में सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। सरस्वती विद्या मंदिर कुमारसैन में मंगलवार को सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि पहुंचीं एकल अभियान की प्रशिक्षक प्रमुख सीमा मांटा ने किया। इस अवसर पर अध्यक्ष पिंगला गुप्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और मुख्य वक्ता सोनम विशेष रूप से उपस्थित रहीं। मुख्य अतिथि ने कहा कि महिलाएं समाज की आधारशिला हैं। यदि उन्हें सशक्त बनाया जाए तो संपूर्ण समाज प्रगति कर सकता है। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा, स्वावलंबन और सामाजिक नेतृत्व के माध्यम से अपनी भूमिका को और मजबूत करें। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं और स्थानीय महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इनमें नृत्य, गीत और नाटक के माध्यम से समाज में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।