वन विभाग ने मंगलवार को प्रमुख पर्यटन स्थल नारकंडा के हाटू मंदिर के पास पौधरोपण अभियान चलाया गया। मंदिर के पास गाहन जंगल में कई प्रजातियों के 450 पौधे रोपे गए। इस अभियान के तहत लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण को बचाने का आह्वान किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन वन विभाग, कर्नल एडवेंचर एंड स्पोर्ट्स, 133 डोगरा रेजिमेंट और नारकंडा, गाहन क्षेत्र के स्थानीय ग्रामीणों के संयुक्त सहयोग से किया गया। कार्यक्रम में वन अरण्यपाल आईएफएस सीबी तहसीलदार बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। उनके साथ वन मंडल अधिकारी कोटगढ़ अरुण कुमार और कर्नल लखविंदर सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। कर्नल लखविंदर सिंह की पहल एवं सहयोग से इस कार्यक्रम का सफल आयोजन संभव हो सका।
नारकंडा के हाटू के समीप एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण करते हुए। स्रोत : विभाग