फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कोटखाई महाविद्यालय में 50 पौधे रोपे

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटखाई(रोहड़ू)। डीएवी महाविद्यालय कोटखाई में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा कोटखाई के सहयोग से पौधरोपण अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत महाविद्यालय परिसर में बान और दाड़िम के 50 पौधे रोपे गए। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया। एसबीआई कोटखाई के शाखा प्रबंधक हेमंत महत्ता और उनके सहयोगी कुश शर्मा ने कार्यक्रम में भाग लिया। पौधरोपण अभियान का शुभारंभ हेमंत महत्ता, महाविद्यालय के प्राचार्य रोशन लाल वशिष्ठ और एनएसएस सहायक कार्यक्रम अधिकारी दीक्षित ने संयुक्त रूप से किया। शिक्षक, गैर-शिक्षक वर्ग और एनएसएस स्वयंसेवक भी इसमें शामिल हुए। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण और पौधों की देखभाल का सामूहिक संकल्प लिया। प्राचार्य रोशन लाल वशिष्ठ ने विद्यार्थियों और एनएसएस स्वयंसेवकों के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें