एक पेड़ मां के नाम पर डंसा के आसपास पौधारोपन करते हुए स्कूली बच्चें और पावरग्रिड ट्रांसमिशन ल
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत मंगलवार को पावरग्रिड ट्रांसमिशन लाइन रामपुर के सौजन्य से 350 पौधों का पौधरोपण राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डंसा के प्रांगण और आसपास क्षेत्रों में किया गया। इसमें विभिन्न प्रकार के देवदार, दरेक, रोबिनिया, बैमी और चूली के पौधे रोपे गए। इस अभियान में पावरग्रिड के उपमहाप्रबंधक प्रवीण कुमार के साथ पावरग्रिड और पीएचटीएल के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। इस अभियान के तहत स्कूली बच्चे, अध्यापक और स्थानीय जनता ने भी बढ़चढ़ कर भाग लिया। सभी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधे रोपे और इन्हें सुरक्षित रखने की शपथ ली। इससे पहले भी पावरग्रिड रामपुर ने शनैरी स्कूल के आसपास पौधरोपण किया था। इससे पहले उप महाप्रबंधक प्रवीण कुमार के नेतृत्व में डंसा स्कूल को लगभग चौदह लाख रुपये के स्कूली सामान की पीएचटीएल ने सीएसआर फंड से मदद की, ताकि ग्रामीण स्कूल के बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ बेहतर सुविधा भी मिल सके।