फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: जेठे मंगलवार पर हजारों भक्तों ने चखा भंडारे का प्रसाद

विज्ञापन
रामपुर के संकटमोचन महावीर मंदिर में जेठे मंगलवार के अवसर पर भंडारे का प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धा
विज्ञापन
रामपुर के संकट मोचन महावीर मंदिर ने श्रद्धालुओं ने टेका माथा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। रामपुर शहर के संकट मोचन महावीर मंदिर में जेठे मंगलवार पर भंडारे और प्रसाद बांटने की प्रथा वर्षों से चली आ रही है। मंगलवार को मंदिर समिति ने भंडारे का आयोजन किया। विभिन्न क्षेत्रों से आए हजारों लोगों ने मंदिर पहुंचकर बजरंगबली के दर्शन किए और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। शहर और आसपास के क्षेत्रों के सैकड़ों लोगों ने इस धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया। मंदिर समिति सदस्य के ध्रुव शर्मा ने बताया कि मंदिर कमेटी बीते कई वर्षों से हर माह के जेठे मंगलवार को भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। शहर वासियों के सहयोग से मंदिर समिति भंडारे का आयोजन करती है। मंगलवार को शहर में पहुंचे लोगों ने पहले संकट मोचन महावीर मंदिर में माथा टेका और इसके बाद भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर मंदिर समिति के पुजारी दयानंद शर्मा, दीक्षित शर्मा, अभिनव गुप्ता, अनिल ठाकुर, अभिषेक गुप्ता, गगन ठाकुर, राजीव चौहान, तरसेम, क्षितिज शर्मा, विक्रांत मेहता, पुष्कर शर्मा, आराध्य शर्मा, अली ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें