फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: संजीवनी सहारा समिति रोहड़ू ने शुरू किया सदस्यता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
20 अक्तूबर तक चलेगा समिति का सदस्यता अभियान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। संजीवनी सहारा समिति रोहड़ू ने रविवार को सदस्यता अभियान आरंभ किया। इस दौरान समिति के अध्यक्ष गोपाल चौहान ने बताया कि संजीवनी सहारा समिति एक सामाजिक संस्था है। इसका उद्देश्य गरीब, असहाय और जरूरतमंदाें की मदद करना है। समिति की ओर से वर्ष 2013 से लेकर आज तक लगभग 50 लाख रुपये की राशि जरूरतमंदों पर खर्च की जा चुकी है। वर्ष 2013 में छह लोगों से बनाई गई संस्था आज लगभग 300 लोगों का आंकड़ा पार कर चुकी है। संजीवनी परिवार का सदस्यता अभियान आरंभ हो गया है। सदस्यता अभियान 20 अक्तूबर को समाप्त होगा। संजीवनी सहारा समिति हिमाचल की एक मात्रा ऐसी संस्था है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मन की बात में हिस्सा ले चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें