फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सहारा समिति ने प्रभावित परिवार को 21 हजार की आर्थिक सहायता दी

विज्ञापन
अग्निपीढि़त परिवार को आर्थिक सहायता देते संजीवनी सहारा समिति रोहड़ू
विज्ञापन
रोहड़ू। चिड़गांव तहसील के मस्तोट गांव में एक लकड़ी का मकान जलकर राख हो गया था। संजीवनी सहारा समिति रोहड़ू ने रविवार को प्रभावित कलम सिंह को 21 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी। इस मौके पर समिति के सदस्य करतार सिंह कुल्ला ने पांच हजार रुपये, कुशाल नेगी नेगी ने तीन हजार रुपये और जिला परिषद उपाध्यक्ष सुरेंदर रेटका ने तीन हजार की सहायता की। समिति के सदस्यों ने घटनास्थल पर जाकर प्रभावित परिवार को सांत्वना दी। समिति के अध्यक्ष गौपाल चौहान ने बताया कि संजीवनी सहारा समिति अभी तक पचास लाख से रुपये से अधिक की मदद कर चुकी है। संजीवनी सहारा समिति में लगभग 270 से अधिक सदस्य हो चुके हैं। इनके सहयोग से जन सेवा के कार्य किए जा रहे हैं। इस मौके पर समिति के प्रेस सचिव रविंदर शर्मा, वरुण चौहान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें