रोहड़ू। संजीवनी सहारा समिति रोहड़ू ने एक जरूरतमंद व्यक्ति को राशन सामग्री के लिए 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। समिति के अध्यक्ष गोपाल चौहान ने बताया कि समिति में वर्तमान में 250 सदस्य सक्रिय हैं। इनके सहयोग से सामाजिक कार्य निरंतर संपन्न हो रहे हैं। इस अवसर पर समिति के अतिरिक्त महासचिव सागर राठौर, मुख्य सलाहकार राजेश चौहान, सचिन, संजू डंडा तथा समर ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। संवाद