चौपाल क्रिकेट एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन
संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)। चौपाल क्रिकेट एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन सोमवार को हुआ। इसमें संजीव पनाइक को क्लब का नया प्रधान चुना गया है। क्लब का आयोजक सचिव गिरीश ठाकुर को चुना गया। धनवीर कल्थाइक को क्लब का महासचिव, रॉनी मेहता को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। आकाश वर्मा को उपप्रधान चुना गया है। चौपाल क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में हर वर्ष चौपाल प्रीमियर लीग का आयोजन किया जाता है। अब नई कार्यकारिणी के गठन के बाद इस वर्ष अप्रैल में पांचवें संस्करण का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। क्लब के आयोजक सचिव गिरीश ठाकुर ने बताया कि इस बार विजेता टीम को इनामी राशि के रूप में तीन लाख रुपये, जबकि उपविजेता टीम को 1.50 लाख रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने कहा की शीघ्र ही फ्रेंचाइजी व प्लेयर्स फॉर्म ओपन हो जाएंगे।