फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: वेतन न मिलने पर फूटा सफाई कर्मियों का गुस्सा, निकाली रोष रैली

विज्ञापन
रामपुर में वेतन की मांग को लेकर नगर परिषद के खिलाफ प्रदर्शन करते सफाई कर्मी। संवाद
विज्ञापन
सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन दूसरे दिन भी रहा जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। नगर परिषद ठेका मजदूरों ने वेतन न मिलने पर दूसरे दिन शुक्रवार को भी प्रदर्शन जारी रखा। सफाई कर्मियों ने एनएच-पांच से होकर नगर परिषद कार्यालय तक रोष रैली निकाली और नगर परिषद व श्रम विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। नगर परिषद रामपुर ठेका मजदूर यूनियन संबंधित सीटू के बैनर तले कार्य कर रहे मजदूरों को फरवरी माह का वेतन नहीं मिला है। सीटू जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह और यूनियन अध्यक्ष ललिता ने कहा कि नगर परिषद प्रबंधन, ठेकेदार और श्रम विभाग की मिलीभगत से नगर परिषद क्षेत्र में कूड़ा और सफाई का काम कर रहे मजदूरों को फरवरी माह का वेतन नहीं दिया गया है, जबकि कानून के अनुसार 7 तारीख से पहले वेतन देना पड़ता है। उन्होंने कहा कि ठेका मजदूरों पर किसी भी श्रम कानूनों को लागू नहीं किया जा रहा है और न ही मजदूरों की सुरक्षा को लेकर कोई इंतजाम किए जा रहे हैं। मजदूरों को न तो श्रम अधिकारी की ओर से सत्यापित कोई पहचान पत्र, वेतन स्लिप, रविवार की छुट्टी के अलावा अन्य कोई छुट्टी त्योहार, मेडिकल, आकस्मिक, अर्जित अवकाश तक नहीं दिया जा रहा। महंगाई लगातार बढ़ रही है। तेल, दाल, आटा, चावल, सब्जियों के दाम, रसोई गैस, कमरे का किराया, बस किराया की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। समय पर वेतन न मिलने से मजदूरों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें