फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कूड़ा उठाने नहीं आ रही गाड़ी, सड़कों किनारे खुले में फेंक रहे लोग

विज्ञापन
रिकांगपिओ साडा क्षेत्र में सडक़ पर फैैंका जा रहा कचरा, बीमारियों का बढ़ा अंदेशा। संवाद
विज्ञापन
जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में स्वच्छता व्यवस्था चरमराई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में स्वच्छता व्यवस्था चरमरा गई है। यहां बाईपास के पास कूड़े के ढेर लगे हैं। लोग खुले में कूड़ा-कचरा फेंक रहे हैं। इससे बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। साडा ने घर-घर से कूड़ा उठाने का दावा तो किया है, लेकिन हकीकत में व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। समय पर कूड़ा न उठने के कारण लोग मजबूरन सड़क किनारे ही कूड़ा ठिकाने लगाने लगे हैं। स्थानीय निवासी रघुविंदर नेगी ने बताया कि कूड़ा उठाने वाली गाड़ी कई दिनों से नहीं आ रही है। लोग खुले में कूड़ा-कचरा ठिकाने लगा रहे हैं। इससे पर्यावरण दूषित हो रहा है, वहीं बीमारियां फैलने का भी खतरा बढ़ गया है। पशु इस कचरे को खा रहे हैं, जो इनके लिए भी जानलेवा साबित हो सकता है। साडा के सचिव एवं एसडीएम अमित कल्थाइक ने बताया कि ठेकेदारों को इस समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही लोगों से अपील की है कि अगर उन्हें ऐसी कोई समस्या आती है, तो वे सीधे ठेकेदारों से संपर्क कर सकते हैं। साडा पर्यवेक्षक समीक्षा ने बताया कि वह स्वयं मौके पर जाकर निरीक्षण करेंगी और जल्द ही साफ-सफाई करवाई जाएगी।

रिकांगपिओ साडा क्षेत्र में सडक़ पर फैैंका जा रहा कचरा, बीमारियों का बढ़ा अंदेशा। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें