फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: जनप्रतिनिधियों ने की कूड़ा संयत्र को सुचारु रूप से चलाने पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
आंबेडकर भवन सांगला में हुई बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला (किनौर)। प्रमुख पर्यटन स्थल सांगला के आंबेडकर भवन में मंगलवार को जनप्रतिनिधियों की विशेष बैठक हुई। क्लस्टर अध्यक्ष सांगला प्रदीप नेगी ने बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान सांगला तहसील के जनप्रतिधियों ने कूड़ा संयंत्र को सुचारु रूप से चलाने के लिए तहसीलदार हरदयाल को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि बजट का अभाव होने के कारण कूड़ा संयंत्र को सही तरीके से उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द बजट का प्रावधान करके कूड़ा संयंत्र को सुचारु रूप से चलाया जाए और और जिला प्रशासन से आर्थिक सहायता मांगी। इस दौरान किन्नौर होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहन प्रकाश नेगी, व्यापारमंडल अध्यक्ष सांगला भूपेश नेगी, क्लस्टर के उपाध्यक्ष देव सांकी, कोषा अध्यक्ष इंदू लक्ष्मी नेगी, जिला परिषद सदस्य आराधना नेगी, प्रधान छीतकुर सुभाष नेगी, उपप्रधान बटसेरी चंद्रिका नेगी, उपप्रधान कामरू विजेंद्र नेगी सहित उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें