फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: संध्या को स्टूडेंट ऑफ द ईयर के खिताब से नवाजा

विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रचोली में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह सांस्कृतिक कार्यक्रम पे
विज्ञापन
रचोली स्कूल में रंगारंग कार्यक्रमों से बच्चों ने मोहा मन
विज्ञापन


सालाना समारोह में मुख्यातिथि ने नवाजे मेधावी

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रचोली में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जहां छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समां बांधा, वहीं सम्मान पाकर मेधावियों के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम में एसजेवीएन झाकड़ी के महाप्रबंधक राजीव कपूर बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। वहीं, सेवानिवृत्त प्राध्यापिका प्रोमिला गुप्ता विशेष अतिथि मौजूद रहीं। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर दर्शकों का मनमोह लिया। कार्यक्रमों में राजस्थानी, गुजराती, पंजाबी, किन्नौरी और पहाड़ी नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। छात्राओं ने नाटी पेशकर वाहवाही बटोरी। बच्चों ने सामाजिक संदेश से भरपूर नाटकों का मंचन भी किया। छात्रा संध्या को स्टूडेंट ऑफ द ईयर के खिताब से नवाजा गया। इसके अलावा प्राची, अनिकेत, साहिल, विकेश को बेहतरीन स्वयंसेवी, मुस्कान को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यवाहक प्रधानाचार्य मनीषा पॉल ने समारोह में मौजूद लोगों के समक्ष वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। मंच का संचालन शारीरिक शिक्षक सुशील वर्मा ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें