फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: केदी स्कूल के विकास के लिए 50 लाख रुपये स्वीकृत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री से मिला स्कूल का प्रतिनिधिमंडल
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने संरचनात्मक ढांचे को सुदृढ़ करने की घोषणा की
संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा ( रोहड़ू )। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय केदी के संरचनात्मक ढांचे के विकास के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने 50 लाख रुपये की राशि स्वीकृत करने की घोषणा की है। विद्यालय का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिला और स्कूल के विकास के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग रखी। मुख्यमंत्री ने मांग पर विचार करते हुए 50 लाख रुपये की राशि स्वीकृत करने की घोषणा की। क्षेत्रवासियों ने विद्यालय के विकास के लिए राशि स्वीकृत करने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। प्रतिनिधिमंडल ने विद्यालय को सीबीएसई से संबद्धता दिलाने का अनुरोध भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखा, जिस पर उन्होंने सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य लोकेंद्र सिंह नेगी ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय केदी केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि केदी और आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। विद्यालय के विकास के लिए मिली आर्थिक सहायता से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने में मदद मिलेगी। प्रधानाचार्य, विद्यालय प्रबंधन समिति, स्टाफ और विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में शामिल हिमाचल प्रदेश के एडवोकेट जनरल अनूप रतन, सीनियर एडिशनल एडवोकेट जनरल आईएन. मेहता और एडिशनल एडवोकेट जनरल राकेश धौलटा का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें