फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सनैल से हाटकोटी एनएच का निर्माण 31 मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य

विज्ञापन
सनैल से हाटकोटी तक एनएच 707 से अतिक्रमण हटाते हुए लोग। संवाद
विज्ञापन
. लोग स्वयं हटा रहे कब्जे, कुछ बने है अभी भी बाधा
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। जुब्बल में सनैल से हाटकोटी तक एनएच-707 का निर्माण 31 मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है। निर्माण कार्य में लोगों की ओर से किया गया कब्जा बाधा बन रहा था। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की सख्ती के बाद लोग स्वयं कब्जे हटा रहे हैं, लेकिन अभी भी पूरी तरह से कब्जों को हटाया नहीं जा सका है। अब सवाल उठता है कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण शेष बचे 15 दिनों के भीतर अपने लक्ष्य को कैसे पूरा कर सकेगी। सनैल से हाटकोटी 12.7 किलोमीटर लंबा एनएच-707 वर्ष 2022 से निर्माणाधीन है। सड़क का निर्माण भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से करीब 78 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। एनएच के निर्माण में फोरेस्ट क्लीयरेंस मिलने में देरी हुई। इसके बाद प्रभावशाली लोगों के मकान बाधा बने रहे। राष्ट्रीय राजमार्ग मंडल के सहायक अभियंता शिव वर्धन गुप्ता ने बताया कि सभी लोग अपने कब्जों को स्वयं हटाने में लगे हुए हैं। 31 मार्च तक एनएच का निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य है। एनएच का निर्माण तय अवधि में पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें