रिकांगपिओ में आयोजित जिला स्तरीय संस्कृत दिवस के उपलक्ष्य पर हुई प्रतियोगिताओं में विजेता रहे ब
रिकांगपिओ में मनाया जिला स्तरीय संस्कृत दिवस, 70 विद्यार्थियों ने लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। भाषा एवं संस्कृति विभाग किन्नौर ने राजकीय महाविद्यालय रिकांगपिओ में जिला स्तरीय संस्कृत दिवस का आयोजन किया। इसमें जिला मुख्यालय के पास के 12 स्कूलों के लगभग 70 विद्यार्थियों ने भाग लिया। स्कूली विद्यार्थियों के लिए श्लोकोच्चारण, निबंध लेखन और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। राजकीय महाविद्यालय रिकांगपिओ के प्राचार्य उत्तम चंद चौहान मुख्य अतिथि रहे। श्लोकोच्चारण में डीएवी पब्लिक स्कूल रिकांगपिओ की समायरा प्रथम रहीं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कल्पा की अक्षरा द्वितीय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठी की विनैना तृतीय रहीं। निबंध लेखन में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठी की दीपशिखा पहले, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बारंग की सेजल नेगी दूसरे और डीएवी पब्लिक स्कूल रिकांगपिओ की तनिक्का तीसरे स्थान पर रहीं। प्रश्नोत्तरी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कल्पा की सिमरन सोनी प्रथम, डीएवी पब्लिक स्कूल रिकांगपिओ की रिद्धिमा सिंह द्वितीय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कल्पा की आंचल नेगी तृतीय रहीं। इन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सभी विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।