फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बाढ़ से क्षतिग्रस्त समेज स्कूल को सरघा में किया जाएगा स्थानांतरित

विज्ञापन
समेज पंचायत में  ग्राम सभा बैठक में भाग लेत ग्रामीण
विज्ञापन
समेज गांव में ग्राम सभा, बाढ़ प्रभावित विभिन्न समस्याओं को लेकर की चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। सरघा पंचायत के गांव समेज में ग्रामसभा का आयोजन प्रधान लता देवी की अध्यक्षता में किया गया। सबसे पहले बाढ़ में लापता और मृतक लोगों के लिए दो मिनट के लिए मौन रखा गया। उसके बाद बाढ़ से प्रभावित विभिन्न विषयों और समस्याओं पर चर्चा की गई। इस दौरान बाढ़ से क्षतिग्रस्त राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल समेज का अब सरघा में जल्द नए भवन के निर्माण का निर्णय लिया। स्कूल को सरघा में स्थानांतरण करने पर ग्रामीणों सहमति जताई। ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार से सरघा पशु औषधालय में फार्मासिस्ट और समेज गांव तक एचआरटीसी बस सेवाएं जल्द बहाल करने की मांग की। सरघा पंचायत की प्रधान लता देवी ने बताया कि समेज में स्कूल की कक्षाएं इन दिनों सत्संग भवन और महिला भवन में चल रही हैं। नया स्कूल भवन बनने के बाद बच्चों को सरघा ले जाने के लिए प्रदेश सरकार से मांग जाएगी, ताकि बच्चों को कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें