फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बजौरा केंद्र में 8 दिसंबर से शुरू होगी फलदार पौधों की बिक्री

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी(कुल्लू)। डॉ. यशवंत सिंह परमार उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय बागवानी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र बजौरा, झिड़ी में फलदार पौधों की बिक्री 8 दिसंबर से शुरू होगी। केंद्र में उद्यान प्रेमियों और बागवानों के लिए सेब की विभिन्न किस्मों के पौधे, बीज और क्लोनल मूलवृत के साथ नाशपाती, आड़ू, खुमानी, प्लम, कीवी, जापानी फल सहित अन्य फलदार प्रजातियों के उच्च गुणवत्ता वाले पौधे उपलब्ध होंगे। विभाग के सहनिदेशक डॉ. भूपेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि सभी पौधों की बिक्री पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें