फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सक्षम का राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए चयन

विज्ञापन
निरमंड के डीम स्कूल के सक्षम का राज्यस्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन। स्रोत : स्कूल प
विज्ञापन
निरमंड (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डीम के छात्र सक्षम का राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता 30 अक्तूबर से 1 नवंबर तक चंबा में होगी। कुल्लू के काईस में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई थी। इसमें अंडर-14 वर्ग की वॉलीबाल प्रतियोगिता में सक्षम ने बेहतर प्रदर्शन किया था। इस आधार पर सक्षम का राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। इसके लिए विद्यालय के कार्यकारी प्रधानाचार्य रवि शर्मा, स्कूल प्रबंधन कमेटी अध्यक्ष उत्तम सिंह राणा, शिक्षक दलीप शर्मा, आत्मा सिंह, रूप सिंह, मानसिंह, सुरेंद्र डोगरा, धर्मदास, कुलदीप कुमार, मदन कुमार, हरनाम सिंह, लता देवी, रेनू, राम सिंह, धर्मपाल वर्मा , बबीता ठाकुर और बृजलाल ने बधाई दी है। प्रधानाचार्य रवि शर्मा ने कहा कि यह विद्यालय के लिए गर्व की बात है। सक्षम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने से पूर्व जिला स्तरीय प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए कुल्लू रवाना हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें