फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: देलठ में ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता 18 से

विज्ञापन
विज्ञापन
विजेता टीम को एक लाख और उपविजेता को 50 हजार नकद राशि से करेंगे सम्मानित
विज्ञापन

बैठक में प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर तैयार की रूपरेखा
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
देलठ पंचायत में 18 जनवरी से ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता करवाई जा रही है। प्रतियोगिता को लेकर रविवार को बैठक हुई, जिसमें रूपरेखा तैयार की गई। युवक मंडल देलठ के पदाधिकारी और सदस्य प्रतियोगिता की तैयारियों में जुट गए हैं। प्रतियोगिता में क्षेत्र की 48 टीमें भाग लेंगी। विजेता टीम को एक लाख रुपये नकद राशि और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। उप विजेता टीम को 50 हजार रुपये नकद पुरस्कार और ट्रॉफी से पुरस्कृत किया जाएगा। युवक मंडल देलठ के अध्यक्ष देशराज की अध्यक्षता में बैठक हुई। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों को 15 जनवरी तक अपना पंजीकरण करवाना होगा। प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को 3500 रुपये नकद राशि व ट्रॉफी सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और गेंदबाज को 1500, सर्वश्रेष्ठ कीपर और उभरते हुए खिलाड़ी को 1100 रुपये की नकद राशि और ट्रॉफी से पुरस्कृत किया जाएगा। इस मौके पर उपाध्यक्ष अशोक कुमार, सचिव सौरव, संयुक्त सचिव अजय और कोषाध्यक्ष हैप्पी सिंह सहित अन्य युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें