रामपुर के पटैना में क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज करते मुख्यातिथि। संवाद
विजेता टीम को मिलेगी 1.11 लाख रुपये नकद राशि
संवाद न्यूज एजेंसी
डंसा (रामपुर बुशहर)।
रामपुर विकासखंड की कूहल पंचायत के पटेना में शरारू युवक मंडल ने 25वीं ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। समाजसेवी जय पाल भंडारी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। युवक मंडल के प्रधान देवेंद्र भंडारी ने बताया कि ग्रामीण स्तरीय इस प्रतियोगिता में 64 टीमें भाग ले रही हैं। विजेता टीम को 1.11 लाख रुपये नकद राशि और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। उपविजेता को 55 हजार और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। महिलाओं की रस्साकशी प्रतियोगिता भी करवाई जा रही है। इसमें महिला मंडल की टीमें निशुल्क भाग ले सकती हैं। प्रथम स्थान पर रहने वाली टीम को 10 हजार की नकद राशि और दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 5,100 की राशि भेंट की जाएगी। सभी प्रतिभागी टीमों को सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में युवाओं से आह्वान किया कि ग्रामीण स्तर पर खेल गतिविधियों को बढ़ावा देना चाहिए ताकि युवाओं को नशे की लत से छुटकारा दिलाने में सहायता मिल सके। मुख्य अतिथि ने आयोजक युवक मंडल को प्रोत्साहन के तौर पर 40 हजार की राशि भेंट की। इस मौके पर महिला मंडल की सदस्य और युवक मंडल की कार्यकारिणी सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे l