फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सेब उत्पादन ग्रामीण किए प्रशिक्षित

विज्ञापन
किन्नौर की शिगारचा पंचायत में आयोजित संयुक्त विभागीय शिविर में मौजूद ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)।
विज्ञापन

दुर्गम क्षेत्र शिगारचा में मंगलवार को शिविर लगाया गया। शिविर में ग्रामीणों को विभिन्न विभागों से संबंधित जानकारी दी गई। शिविर में उद्यान विकास अधिकारी निचार राजेश नेगी ने सेब उत्पादन और प्रबंधन को लेकर ग्रामीणों को प्रशिक्षित किया। उन्होंने बागवानों को सेब के पेड़ों में लगने वाली बीमारियों और उनके निदान के आवश्यक जानकारी दी। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के एसईबीपीओ निचार विजय नेगी ने पंचायत स्तर पर मूलभूत योजनाओं के बारे में जानकारी दी। आत्मा परियोजना से आए उल्लाम शमी ने ग्रामीणों को जहर मुक्त खेती के बारे में जागरूक किया और ऑर्गेनिक खेती के बारे में विभिन्न टिप्स दिए। शिविर में पशुपालन विभाग के सुमित कुमार, स्वास्थ्य विभाग से आए मनीष कुमार ने भी अपने-अपने विभागों से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें