फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रूंडा तरगली घोला उठाऊ पेयजल योजना जनता को समर्पित

विज्ञापन
रूंडा तरगली घोला उठाऊ पेयजल योजना का उद्घाटन करते विधायक मोहन लाल ब्राक्टा
विज्ञापन
रोहड़ू। विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने 1.62 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुई रूंडा तरगली घोला उठाऊ पेयजल योजना सोमवार को जनता को समर्पित कर दी। इस योजना से तीन पंचायतों के 12 गांवों के ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। इस उठाऊ पेयजल योजना का निर्माण कार्य 2013 में शुरू हुआ था। इसके बनने से क्षेत्र में पानी की किल्लत नहीं रहेगी। विधायक ब्राक्टा ने कहा कि रोहड़ू विधानसभा में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में अपार विकास हुआ है। वर्तमान में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू प्रदेश में विकास को गति दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने रोहड़ू के दुर्गम क्षेत्र डोडरा क्वार में कई विकास कार्यों के उद्घाटन व शिलान्यास किए हैं। डोडरा क्वार की जनता ने मुख्यमंत्री के समक्ष डोडरा क्वार को अलग से जिला परिषद वार्ड बनाने की मांग रखी थी। इसकी अधिसूचना जारी की गई है । उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया है। इस अवसर पर जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता जयवंत शर्मा, सहायक अभियंता अनिरुद्ध बालनाटा, कनिष्क अभियंता नितिन महंत, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग परवेश चौहान, खंड विकास अधिकारी हितेंद्र शर्मा बिजली विभाग के सहायक अभियंता शमशेर ठाकुर, कनिष्क अभियंता पंकज कुमार, कांगेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष भगत सिंह ठाकुर व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें