फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: तेल की कमी की अफवाह, पेट्रोल पंप पर लगी वाहनों की लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ(किन्नौर)। ईरान-इस्राइल युद्ध के बीच पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की किल्लत को लेकर कई तरह की अफवाह फैल रही है। शुक्रवार सुबह को किन्नौर के मुख्यालय रिकांगपिओ में पेट्रोल पंप पर वाहनों की लाइन लग गई। कई लोग सुबह ही पेट्रोल पंपों पर पहुंच गए और अपने वाहनों में पेट्रोल-डीजल भरवाया। पेट्रोल पंप पर सुबह ही लंबी लाइन देखी गई। हालांकि, प्रशासन ने दावा किया कि जनजातीय जिले में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कोई किल्लत नहीं है। खाद्य आपूर्ति अधिकारी किन्नौर धनवीर सिंह ठाकुर ने बताया कि जनजातीय जिले किन्नौर में रसोई गैस, डीजल और पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। ग्रामीण क्षेत्रों में रसोई गैस की सप्लाई नियमित रूप से स्थानीय लोगों को मिल रही है। उन्होंने जिला किन्नौर के लोगों से आह्वान किया कि वे सोशल मीडिया की अफवाह पर ध्यान न दें। जिला प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें