संवाद न्यूज एजेंसी
आनी( कुल्लू)। श्रावण के पहले सोमवार 22 जुलाई को देवभूमि आनी के प्रसिद्ध शमशरी महादेव मंदिर में रुद्रा अभिषेक होगा। यह आयाजन व्यापार मंडल आनी, दुर्गा माता मंदिर कमेटी आनी, सचेत संस्था, हिम संस्कृति संस्था के तत्वावधान में होगा। कार्यक्रम के प्रभारी किरत राम शर्मा ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस बार भी कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में विशेषकर शमशरी महादेव मंदिर में शिव पिंडियो पर नाग देवता स्थापित किए जाएंगे। देवता पुरोहित बिट्टू शर्मा, सहित क्षेत्र के पुरोहित इस रुद्रा अभिषेक पूजापाठ, हवन-यज्ञ किए जाएंगे। व्यापार मंडल के प्रधान विनोद चंदेल न कहा कि व्यापार मंडल के सभी सदस्य परिवार सहित इस धार्मिक आयोजन में शामिल होंगे। इस पवित्र उत्सव पर शमशरी महादेव मंदिर में खीर का प्रसाद बांटा जाएगा। दुर्गा माता मंदिर कमेटी आनी के प्रधान वीरेंद्र मल्होत्रा ने कहा कि इसी तरह आनी बाजार में पूरे दिन खीर का प्रसाद वितरित किया जाएगा। सभी इस धार्मिक उत्सव में अवश्य पधारें।