रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर के शाह गांव की बेटी रूबल कड्डा ने जेबीटी (जूनियर बेसिक टीचर) के पद पर नियुक्त होकर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है। परिजनों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। रूबल कड्डा के पिता दारा सिंह कड्डा और माता अनीता कड्डा ने बेटी की उपलब्धि पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि बेटी की इस सफलता से परिवार गौरवान्वित है। शिक्षिका के रूप में नई जिम्मेदारी मिलने पर रूबल को क्षेत्रवासियों की ओर से भी शुभकामनाएं मिल रही हैं।