निरमंड (कुल्लू)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की निरमंड खंड इकाई की ओर से 24 अक्तूबर को विजय दशमी उत्सव और पथ संचलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम रामलीला मैदान निरमंड में सुबह 10:00 बजे शुरू होगा। कार्यक्रम के तहत रामलीला मैदान से पथ संचलन शुरू होगा, जो कांगड़ा बैंक से होते हुए वापस रामलीला मैदान में संपन्न होगा। आयोजन का उद्देश्य धर्म, संस्कृति, अनुशासन और राष्ट्र भक्ति की भावना को बढ़ावा देने के साथ समाज में एकता, सद्भाव और राष्ट्र सेवा का संदेश देना है। निरमंड खंड के खंड कार्यवाह देवेंद्र ने क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर आयोजन की गरिमा बढ़ाने की अपील की है।