फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपाल के स्कूलों के लिए 17 करोड़ रुपये स्वीकृत : धीरेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
चौपाल (रोहड़ू)। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धीरेंद्र चौहान ने कहा कि शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के प्रयासों से चौपाल, नेरवा और कुपवी में सीबीएसई स्कूल खुलने से ग्रामीण विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर के पाठ्यक्रम के तहत शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। इससे विद्यार्थियों की प्रतिभा निखरेगी और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होगी। उन्होंने कहा कि चौपाल क्षेत्र के स्कूलों में शिक्षा का बुनियादी ढांचा मजबूत करने के लिए 17 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। चौपाल स्कूल में स्पोर्ट्स हॉस्टल शुरू करना भी शिक्षा मंत्री की उपलब्धि है, जिससे क्षेत्र के प्रतिभावान खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें